भभुआ, जुलाई 30 -- Bhabua News: दुर्घटनाओं में एक महिला सहित छह घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में सैथा के बीरबल कुमार, डुमरकोन की कलावती देवी, भभुआ शहर के वार्ड 22 की जुही कुमारी, चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरबिट के रामकृत यादव, करतोष यादव व शिवबचन शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी में कराया गया। हि.प्र. कैप्शन- दुर्घटना के बाद गुरुवार को भभुआ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने के लिए भर्ती चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरकोन की घायल महिला। यह भी पढ़ें- Bhabua News: वाहन दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...