भभुआ, अगस्त 16 -- Bhabua News: अपने गांव शिवपुर की दुर्गावती नदी में बने छलका को पार कर रोहतास के तेलारी की ओर जाने के दौरान फिसला पैर काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने अधेड़ को नदी से बाहर निकाला करमचट थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर कराया पोस्टमार्टम (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। कैमूर के शिवपुर गांव के पास स्थित दुर्गावती नदी में बने छलका (पुलिया) को पार करने के दौरान दुर्गावती नदी में डूबने से शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक 50 वर्षीय सुमन सिंह करमचट थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव का निवासी था। वह स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने गांव की दुर्गावती नदी में बने छलका से होकर रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र के तेलारी की ओर जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि छलका पुल से दुर्गावती नदी पार कर उस पार जाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और ...