भभुआ, नवम्बर 7 -- दीपावली की खरीदारी से सजे बाजार Bhabua News: दीपों का पर्व दीपावली के लिए बाजार में खूब की खरीदारी हैंगिंग झुमर, रंगीन झालर, क्रिस्टल हैंगिंग, कलरफुल डिजाइनर लरियां, इलेक्ट्रॉनिक कैंडिल, रंगोली बनाने की चीजे खूब बिकी मिट्टी, देसी व चाइनिज इलेक्ट्रॉनिक दीपक से सजे हैं शहर के बाजार आज घर-आंगन, मंदिर, दुकान, खेत तक में झिलमिल करते दिखेंगे दीप भभुआ, कार्यालय संवाददाता। दीपावली को लेकर शनिवार को बाजार से लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में बच्चों की टोली खिलौना और पटाखा खरीद रही थी, तो युवक-युवतियां सजावट की सामग्री खरीदने में व्यस्त दिखे। महिलाएं पूजा सामग्री खरीद रही थीं। खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से बाजार में चहल-पहल दिखी। दिवाली ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर किसी को रहता है। तरह-तरह के दीप के बीच इस त्योहार को मनाने का उत...