Bhabua News: दातुवन तोड़ रही बच्ची को सांप ने काटा
भभुआ, जुलाई 29 -- Bhabua News: दातुवन तोड़ रही बच्ची को सांप ने काटा चैनपुर। थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव के पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ पर चढ़कर दातुवन तोड़ रही एक किशोरी को बुधवार को सांप ने काट लिया, जिससे वह अचेत हो गई। पीड़िता 10 वर्षीया ज्योति कुमारी भुआलपुर निवासी इंद्रजीत कुमार की बेटी है। उसे सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि ज्योति को हरे रंग के सांप ने काटा है। झाड़फूंक के लिए भरारी गांव ले गए। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर अस्पताल लेकर आए हैं। कैप्शन- चैनपुर थाना क्षेत्र के भुआलपुर में सांप के काटने के बाद बुधवार को भभुआ के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती बच्ची। यह भी पढ़ें- Bhabua News: गिरफ्तारी के लिए कैमूर पहुंची यूपी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.