Bhabua News: तीन वार्डों के नालियों की सफाई कराई
भभुआ, सितम्बर 11 -- Bhabua News: (पेज चार) भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर पंचायत के वार्ड सात, आठ और 11 में स्वच्छता अभियान चलाकर शुक्रवार को नालियों की सफाई कराई गई। उसके कचरे को निकाल ट्रैक्टर पर लोडकर निस्तारण कि लिए ले जाया गया। सफाई कार्य में रामइकबाल सिंह, रिंकू बिंद, रविंद्र कुमार सिंह, संजय पासवान, दिनेश चंद्रवंशी, बिकाऊ बिंद, देवमुनि राम, अर्जुन मुसहर आदि स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया।
किसान 24वीं किस्त की राशि का कर रहे इंतजार भगवानपुर। प्रखंड के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 24वीं किस्त की राशि का इंतजार कर रहे हैं। किसान राजेश्वर तिवारी और मोहित कुमार ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को सरकार की तरफ से अभी तक कोई पक्की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। नियम के अनुसार हर चार महीने के अंतराल पर अगली किस्त जारी की जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.