भभुआ, अगस्त 12 -- Bhabua News: आहर, पइन, पोखर के तटबंधों पर मनरेगा, सिंचाई और वन विभाग ने रोपे थे पौधे कैमूर में पौधों की सुरक्षा के लिए लगे कुछ जगहों पर नहीं दिख रहे हैं गैबियन (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले में मनरेगा योजना तथा सिंचाई व वन विभाग द्वारा तटबंधों पर रोपे गए पौधों में 85 प्रतिशत पेड़ बन गए हैं। जबकि 15 प्रतिशत पौधे गर्मी में सूख गए, मवेशी खा गए या आग की लपट में झुलस गए। हालांकि वीबी जी राम जी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी का दावा है कि नष्ट हुए पौधों की जगह दूसरे पौधे रोपे गए हैं। अब पौधे पेड़ बन गए हैं और पर्यावरण संरक्षण में मददगार बन रहे हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पहले से लगाए गए करीब 20 लाख पौधों में से लगभग 85 प्रतिशत पौधे अब वृक्ष का रूप ले चुके हैं, जिससे पर्यावरण को फायदा और तटबंधों क...