भभुआ, अक्टूबर 31 -- Bhabua News: एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार हो रही नई मतदाता सूची लंबित दावे-आपत्तियों का होगा निपटारा, छह नवंबर से शुरू होगी छपाई (पेज पांच) मोहनियां, एक संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत तैयार की जा रही नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट 12 नवंबर को प्रकाशित किया जाएगा। एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर सूची तैयार करने के लिए निर्वाचन विभाग ने गतिविधिवार समय-सारिणी निर्धारित की है। इसको लेकर मतदाता सूची से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं तय समय में पूरी करने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 तक मतदाता सूची से संबंधित सभी लंबित दावा-आपत्ति प्रपत्रों का निपटारा किया जाना है। इसी तिथि तक मतदान केंद्रों के पिन कोड में आवश्यक सुधार भी पूरा करना है। इ...