भभुआ, नवम्बर 9 -- Bhabua News: दोनों अर्घ्य और कोसी के जरिये बच्चों ने जीवन में उतार-चढ़ाव का दिया संदेश बुजुर्गों का सम्मान और नवप्रभात के साथ आनेवाले अनुज का करें सम्मान (युवा पेज) मोहनियां, एक संवाददाता। डीएवी स्कूल पुसौली में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रामलीला और छठ पूजा का आयोजन किया गया। रामलीला के जरिये बच्चों द्वारा यह संदेश दिया गया कि श्रीराम के 14 वर्ष वनवास के बाद उनके जैसे असाधारण व्यक्तित्व के अयोध्या में आगमन और अहंकार पर मर्यादा की जीत के उपलक्ष्य में दिवाली मनायी गयी। इस दिवाली की परंपरा आज भी कायम है, जिसे हम निर्वहन करते और खुशी मनाते आ रहे हैं। बच्चों की प्रस्तुती ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने छठ पूजा का भी प्रदर्शन किया, जिसने बिहार को विशेष पहचान दिलाई है। इस प्रस्तुति में छठ पूजा के दोनों अघ्र्यों और कोसी के म...