भभुआ, अक्टूबर 9 -- Bhabua News: बिउर गांव, हरसू ब्रह्म मंदिर, सिकंदरपुर, हाटा में किया निरीक्षण शांति समिति व पूजा समिति के साथ बैठक कर डीएम ने दिए निर्देश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर डीएम कुमार अनुराग व एसपी शिखर चौधरी ने शुक्रवार को संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। इनके द्वारा चैनपुर प्रखंड के बिउर गांव, हरसू ब्रह्म मंदिर, सिकंदरपुर गांव तथा नगर पंचायत हाटा में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से स्थलों का निरीक्षण किया गया। वह बिउर गांव गए और शांति समिति एवं दुर्गापूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्हें पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कैमूर के डीएम-एसपी ने ...