भभुआ, जुलाई 29 -- Bhabua News: भगवानपुर। डीएम नितिन कुमार सिंह और एसपी शिखर चौधरी बुधवार की शाम मुंडेश्वरी धाम पहुंचे और गुरुवार से शुरू होनेवाले श्रावणी मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंध का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में पैदल भ्रमण कर कतार में लगाकर दर्शन कराने, सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग की व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। अफसरों ने योजनाओं व स्कूलों का निरीक्षण किया भभुआ। डीएम के निर्देश पर सभी 11 प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों ने खाद दुका, स्कूल, योजनाओं, नल-जल एवं महादलित टोलों का सघन निरीक्षण किया। डीडीसी दिव्या शक्ति ने रामगढ़, एडीएम अनिल कुमार ने अधौरा, राजेश कुमार ने रामपुर, डीपीआरओ मनोज कुमार पवन ने कुदरा, डीटीओ ललित राही ने दुर्गावती, एसडीओ अमित कुमार ने भभ...