भभुआ, अगस्त 29 -- Bhabua News: प्रखंड स्तरीय ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों ने प्रतिभा को प्रदर्शित कर अपने नाम किया इनाम तकनीक और शिक्षा के समन्वय से खेल-खेल में सीखने का मिला अवसर विद्यार्थियों ने मोबाइल और डिजिटल तकनीक से पूछे प्रश्नों के उत्तर दिए (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। बदलते समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का बढ़ता उपयोग विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को नई दिशा दे रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड स्तरीय ज्ञान-विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय भभुआ में किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से चयनित कक्षा छह से आठ के जूनियर वर्ग तथा कक्षा नौ से दस के सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग ल...