भभुआ, अक्टूबर 16 -- Bhabua News: मानव भारती हेरिटेज स्कूल में दशहरा उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम बोले एचएम, बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाने का माध्यम (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। चांद के मानव भारती हेरिटेज स्कूल में शुक्रवार को डांडिया प्रतियोगिता और प्री-प्राइमरी दशहरा उत्सव मनाया गया। छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। नन्हे-मुन्नों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और रावण की भूमिका निभाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। डांडिया प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से 12वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। नृत्य में छात्राओं का आपसी तालमेल व लय देखते ही बन रही थी। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और रावण के पात्रों के माध्यम से पर्व की महत्ता को दर्शाया। अभिनय के जरिए य...