भभुआ, अक्टूबर 26 -- Bhabua News: समेकित चेकपोस्ट के पास हुआ हादसा, बुझ गया घर का चिराग पुलिस ने भाग रहे डंपर चालक को पीछा कर पकड़ा, डंपर जब्त (पेज तीन) मोहनियां, एक संवाददाता। स्थानीय समेकित चेकपोस्ट के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर निवासी विष्णु पटेल पिता मनोज पटेल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विष्णु पटेल बाइक से दुर्गावती की ओर जा रहा था। इसी दौरान गिट्टी उतारकर रॉन्ग साइड से आ रहे एक डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भागने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस ने डंपर को टक्कर मारकर भागते देखा और पीछा कर चालक को पकड़ लिया। चालक को थाने लाय...