भभुआ, अक्टूबर 29 -- गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई Bhabua News: भभुआ के दतियांव के पास चाकू से हमला कर किए थे आरोपित पुलिस ने 24 घंटों में दोनों आरोपितों को पकड़कर शुरू की कार्रवाई (पेज चार) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कुड़ासन के ठेकेदार दीवाकर पासवान से लूट एवं जानलेवा हमला के मामले में दो नगर थाने की पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में भभुआ थाना क्षेत्र के दतियांव निवासी राहुल कुमार कुशवाहा व सोनू पासवान शामिल हैं। उक्त आशय क जानकारी देते पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि बुधवार को कुड़ासन के दिवाकर पासवान के आवेदन के आधार पर भभुआ थाना में दो नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। दीवाकर द्वारा बताया गया कि सुबह करीब 09:30 बजे वह अपने गांव के चन्द्रशेखर राम को मजदूरी देने के लिए 35...