Bhabua News: ठनका की चपेट में आने से बंधा- 2 के पशुपालक की मौत
भभुआ, जुलाई 22 -- Bhabua News: गांव से उत्तर बधार में भैंस चराने के दौरान बारिश के बीच गिरा ठनका प्राथमिक उपचार के बाद अधौरा से सदर अस्पताल किया गया था रेफर (पेज तीन) अधौरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बंधा- 2 गांव के बधार में ठनका गिरने से एक पशुपालक की मौत हो गई। मृतक 53 वर्षीया शिवसागर तूरिया अधौरा थाना क्षेत्र के बंधा- 2 गांव का निवासी था। परिजनों ने बताया कि शिवसागर मंगलवार की शाम में मवेशियों को लेकर चराने के लिए गांव से उत्तर बधार की ओर गया था। इसी दौरान चमक-गरज और तेज हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। आसपास में कहीं छुपने की जगह नहीं थी।
दुर्घटना के बाद प्राथमिक उपचार मृतक के पुत्र रघुनाथ तूरिया ने बताया कि घटना के बाद इलाज के लिए शिवसागर को अधौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहां के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.