भभुआ, अगस्त 12 -- Bhabua News: छताप गांव के बधार में हो रही धान की रोपनी देखने गई थे खुशबू बारिश के दौरान भींगने से बचने के लिए भागने के दौरान हुआ हादसा (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के छताप गांव स्थित बधार में मंगलवार की शाम ठनका गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका आठ वर्षीया खुशबू कुमारी चैनपुर थाना क्षेत्र के छताप निवासी बिरबल सिंह की पुत्री थी। घटना के बारे में बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर खुशबू अपने गांव के दक्षिण सीवान में धान की रोपनी देखने के लिए गयी थी। इसी दौरान गरज व चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- नवादा में ठनका से सीतामढ़ी के तीन मजदूरों की मौत, एक झुलसा वह वर्षा के पानी में भींगने से बचने के लिए खेत से बाहर जाने लगी। इसी बीच ठनका तेज आवाज के साथ ठनका गिर पड़ा, जिससे वह...