भभुआ, अगस्त 22 -- Bhabua News: सिवों-नौघरा का मुकाबला बराबरी पर रहा, दर्शक बढ़ाते रहे उत्साह जिला लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला लीग फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन शनिवार को जगजीवन स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मैच में स्पोर्ट्स क्लब बेलांव ने फुटबॉल क्लब भगवानपुर को 1-0 से पराजित किया। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। शारीरिक शिक्षक डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि मैच का उद्घाटन जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष बिरजू पटेल ने किया। पहले हाफ में बेलांव के जर्सी नंबर-7 के खिलाड़ी मनीष कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल किया। यही गोल निर्णायक साबित हुआ। मैच समाप्त होने तक भगवानपुर की टीम बराबरी ...