भभुआ, जुलाई 27 -- Bhabua News: सड़क खराब हाने से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है ई-रिक्शा चालक खराब रास्तों पर वाहन ले जाने से करते हैं परहेज बारिश के दौरान महिलाओं और बच्चों की बढ़ जाती है परेशानी (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर की मुख्य सड़कों से वार्ड और मोहल्लों को जोड़ने वाली जर्जर गलियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है। सड़क खराब होने के कारण ई-रिक्शा चालक भी कई मोहल्लों में वाहन ले जाने से कतराते हैं। ऐसे में मरीजों को बाइक से मुख्य सड़क तक पहुंचाने की मजबूरी होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने और कीचड़ होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता ह...