Bhabua News: झपट्टा मार पर्स सहित जेवर व मोबाइल ले भागे
भभुआ, नवम्बर 9 -- Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ। भभुआ-मोहनियां पथ पर परसियां गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मार ऑटो से जा रही महिला का पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में सोने के गहने और मोबाइल समेत करीब 1.10 लाख के सामान थे। मामले में छावनी मोहल्ला वार्ड नौ निवासी टुनमुन खान ने भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, उनके भाई फिरोज खान अपनी पत्नी के साथ सीएनजी ऑटो से भभुआ से मोहनियां जा रहे थे। परसियां गांव से थोड़ा आगे अपाची बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे और उनकी भाभी का पर्स झपटकर मोहनियां की ओर भाग निकले। पर्स में सोने की कान की बाली, मंगलसूत्र और वीवो वाई-73 मोबाइल था। मोबाइल में बीएसएनएल और एयरटेल के सिम भी लगे थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अवर निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.