भभुआ, अगस्त 25 -- Bhabua News: रामपुर के 61 सामान्य वर्ग और 11 अनुसूचित जनजाति के किसान होंगे लाभान्वित पक्का जैविक खाद इकाई निर्माण को लागत मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। कृषि विभाग प्रखंड के 72 पशुपालक किसानों के लिए जैविक खाद इकाई का निर्माण कराएगी। इनमें 61 सामान्य वर्ग और 11 अनुसूचित जनजाति के किसान शामिल रहेंगे।

योजना का लाभ इस योजना का लाभ खेती के साथ गाय, भैंस, बैल आदि पशुओं का पालन करने वाले किसानों को दिया जाएगा। एक किसान अधिकतम तीन पक्का वर्मी कम्पोस्ट इकाई के लिए अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। विभागीय निर्देश के अनुसार पक्का वर्मी कम्पोस्ट इकाई निर्माण के लिए ईंट-सीमेंट की स्थायी पीट तैयार करनी होगी। इसके ढांचे का आकार 10 फीट लंबा, 3 फीट चौड़ा और 2.5 फीट गहरा होगा।

इकाई निर्माण के नियम इसकी दीव...