भभुआ, सितम्बर 1 -- (पेज तीन) चैनपुर। स्थानीय पुलिस ने जुआ खेलते चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। मौके से नकद रुपये व मोबाइल भी बरामद किए गए। चैनपुर पुलिस को थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव स्थित श्मशान घाट के पास सामुदायिक भवन में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने शेरपुर गांव के रहने वाले रामलखन बिंद के बेटा दिनेश कुमार, लालजी बिंद के पुत्र बबलू कुमार, मुरली गुप्ता के बेटा प्रमोद कुमार गुप्ता, सुरेंद्र पासवान के बेटा विकास कुमार को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी का विवरण पुलिस ने बताया कि जुला खेलने वाले स्थल से ताश एवं 2948 रुपए बरामद किए गए हैं। सभी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें नयायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। देसी शराब बरामद, धंधेबाज फरार भगवानपुर। स्थानीय ...