भभुआ, जुलाई 17 -- Bhabua News: मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत शहर में खेल एवं फिटनेस संबंधी आधारभूत सुविधाओं का सरकार विस्तार कर रही है पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में बनी आधुनिक व्यायामशाला से युवाओं में दिखा उत्साह विधायक भरत बिंद ने किया लोकार्पण, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के युवाओं सहित आमलोगों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत आधुनिक मल्टी जिम की सौगात मिली। कैमूर में सरकारी स्तर पर यह पहला जिम है, जिसका उद्घाटन विधायक भरत बिंद ने किया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 स्थित पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में इसे स्थापित किया गया है।

उदघाटन समारोह उद्घाटन के साथ ही शहर के युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों के लिए नियमित व्यायाम एवं शारीरिक फिटनेस की नई सुव...