भभुआ, जुलाई 17 -- Bhabua News: जिला पदाधिकारी ने 34 लोगों के आवेदन को कार्रवाई के लिए भेजा समाहरणालय, प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर में लगाया जनता दरबार (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता।

जन-संवाद कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को कैमूर के विभिन्न कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के 48 पदाधिकारियों ने 181 लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुन समाधान के लिए उनके आवेदन को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया।

जनता दरबार डीएम नितिन कुमार सिंह के जनता दरबार में विभिन्न विभाग से संबंधित 34 आवेदन प्राप्त हुए, जिसे त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारिय...