भभुआ, अगस्त 14 -- Bhabua News: कलेक्ट्रेट से एकता चौक तक निकली तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में शामिल हुए लोग मंत्री ने कहा, सरकार की पहल पर सूबे के हर जिले में निकाली गयी है तिरंगा यात्रा भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार की शाम कैमूर के जिला मुख्यालय भभुआ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से शहर के एकता चौक तक तिरंगा यात्रा गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर: चौक-चौराहे पर तिरंगा लिए एबीवीपी और युवाओं ने किया सीएम का स्वागतयात्रा के दौरान के नारे इस यात्रा में शामिल लोग वंदेमातरम, भारत माता की जय आदि नारे लगा रहे थे, जिससे वातावरण देश भक्ति का बना रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान इस पथ में सुरक्...