भभुआ, अक्टूबर 13 -- जलजमाव से राहगीरों को परेशानी Bhabua News: इसी पथ से लोग जाते हैं पीएचईडी, पीएचसी, पीएचसी, स्टेडियम, सीटी पार्क में बारिश होने पर और बढ़ जाती है दिक्कत, नाला के स्लैब से होकर आ-जा रहे लोग (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर के पुराना प्रखंड कार्यालय से जिला पुलिस केंद्र जाने वाले पथ में जलजमाव से पैदल आने-जानेवाले राहगीरों और चालकों को वाहन परिचालन करने में परेशानी हो रही है। राहगीर नाले के स्लैब से होकर आ-जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पीएचसी में टीकाकरण कराने आनेवाली गर्भवती महिलाओं को हो रही है। यह इलाका वार्ड सात में पड़ता है। जलनिकासी के लिए बुडको द्वारा बनाये जा रहे नाले की वजह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जबकि हाल में बारिश भी नहीं हुई है। इस वार्ड में निवास करनेवाली राधिका देवी व अजय कुमार ने बताया कि पहल...