भभुआ, जुलाई 19 -- Bhabua News: (पेज तीन की लीड खबर) जहरीले सर्प के काटने से रामगढ़ की 41वर्षीय महिला की मौत धान की रोपनी करते समय सर्प ने डंसा ,झाड़फुक के चक्कर में महिला की गयी जान जिले की चैनपुर पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया महिला के शव का पोस्टमार्टम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित सीवान में धान की रोपनी करते समय शनिवार की सुबह जहरीले सर्प के काटने से 41वर्षीय महिला की मौत हो गयी। मृतक 41वर्षीय महिला सूर्यकला देवी जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के शम्भु राजभर पत्नी बतायी जाती हैं । घटना के बारे में सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनो ने बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे महिला अपने गांव रामगढ़ से दक्षिण सीवान में दुसरे किसान के धान की रोपनी कर रही थी। अचानक जहरीले सर्प ...