Bhabua News: जमीन खोद जब्त की शराब, तस्कर गिरफ्तार
भभुआ, अक्टूबर 14 -- Bhabua News: (पेज तीन) चैनपुर। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के कर्जी गांव में जमीन के अंदर छुपाकर रखी 129 लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। गिरफ्तार तस्कर विकास कुमार कर्जी निवासी रामायण यादव का बेटा है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के कर्जी गांव में शराब की बड़ी खेप छुपाकर रखने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने सूचना का सत्यापन कर छापेमारी की। घर के भीतर रखी चौकी के नीचे भूरभूरी मिट्टी ढंकी दिखी। जमीन की खुदाई कराई गई तो बंद पैकेट में विभिन्न कंपनियों की शराब मिली। आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर मेडिकल जांच करायी गयी। न्यायालय में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भभुआ और सोनहन में पुलिस की छापेमारी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.