भभुआ, अगस्त 3 -- Bhabua News: डीएम के जनता दरबार में मिले 14 आवेदन, निष्पादन का दिया निर्देश डीडीसी, एसडीएम, डीएसओ, सीओ से संबंधित आवेदन दिए गए (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सोमवार को सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित 14 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने लोगों की समस्याए सुनी और उनके आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजकर आवश्यक निर्देशित दिया। प्राप्त आवेदनों में डीडीसी से संबंधित दो, मोहनियां एसडीएम से संबंधित तीन, भूमि सुधार उपसमाहर्ता भभुआ से संबंधित एक, जिला जिला आपूर्ति शाखा भभुआ से संबंधित एक आवेदन मिले हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन का निर्...