भभुआ, अक्टूबर 7 -- Bhabua News: पेज चार की खबर जनजातीय मुद्दों की पहचान कर योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर लिच्छवी भवन में जिला स्तरीय सेमिनार-सह-कार्यशाला में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका पर हुई चर्चा जनजातीय विकास के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का लिया संकल्प भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, पटना एवं जिला प्रशासन कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को लिच्छवी भवन में जनजातीय मुद्दों पर जिला स्तरीय सेमिनार-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम कुमार अनुराग ने की। संचालन जिला समन्वयक विकास मित्र जय शंकर राम ने किया। डीएम ने कहा कि जिले में जनजातीय समुदाय से जुड़े मुद्दों की पहचान कर उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन करना जरूरी है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका शिक्षा, स्वास्थ्य ...