भभुआ, जुलाई 25 -- Bhabua News: समस्या, असंतोष, शिकायत को लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण प्राधिकार के समक्ष रखें बोले एसपी, अफवाह, भ्रामक सूचना, सोशल मीडिया की अपुष्ठ खबर से दूर रहें (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि नीट या अन्य परीक्षाओं से संबंधित किसी भी समस्या, असंतोष या शिकायत लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संबंधित प्राधिकार के समक्ष रखें। उन्होंने जारी अपील में कहा है कि किसी भी परिस्थिति में अफवाह, भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे प्रसारित करें। एसपी ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वह कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Nawada News: छात्रों के आं...