Bhabua News: छह ग्राम हेरोइन के साथ आरोपित गिरफ्तार
भभुआ, अगस्त 22 -- Bhabua News: (पेज चार) भभुआ। सदर थाने की पुलिस ने शहर के मुनी जी गली के पास से छह ग्राम हीरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित 37 वर्षीय पंकज कुमार भभुआ शहर के वार्ड 14 का निवासी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एकता चौक स्थित मुनि जी गली के पास पहुंची तो एक युवक भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। जब युवक की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से हेरोइन मिली। उसका वजन छह ग्राम है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सदर अस्पताल में हंगामा भभुआ। सदर अस्पताल में हुए हंगामा के बाद चिकित्सक और सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने थाना में आवेदन दिया है। सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.