Bhabua News: छत से गिरकर दुबे के सरैयां की महिला घायल
भभुआ, अगस्त 12 -- Bhabua News: (पेज तीन) चैनपुर। थाना क्षेत्र के दुबे के सरैयां गांव की एक महिला घर की छत से गिरकर घायल हो गई। घायल महिला दुबे के सरैयां गांव निवासी दुलारे खरवार की बहू है। घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार की दोपहर वह किसी काम के लिए छत पर गई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
शराब सेवन में तीन व दो वारंटी पकड़ाए चांद। स्थानीय पुलिस ने शराब सेवन में तीन एवं दो वारंटियों को पकड़ा है। शराब सेवन में भभुआ के दीपक कुमार श्रीवास्तव, सोनहन थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी प्रवेश कुमार और भभुआ के लालमुनि श्रीवास्तव शामिल हैं। चांद थाना क्षेत्र के भेरी गांव निवासी बीरबल राम के पुत्र कन्हाई राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.