Bhabua News: छत से गिरकर डड़वा का युवक घायल
भभुआ, अगस्त 6 -- Bhabua News: छत से गिरकर डड़वा का युवक घायल भभुआ। मोहनियां शहर के डड़वा में निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहा एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया। घायल 27 वर्षीय सुभाष कुमार डड़वा गांव निवासी पप्पू राम का पुत्र है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सुभाष छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे मोहनियां अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कैप्शन- मोहनियां के डड़वा में भवन निर्माण के दौरान गुरुवार को छत से गिरकर घायल होने के बाद ऑटो से घायल युवक को लेकर सदर अस्पताल आए परिजन। यह भी पढ़ें- Bhabua News: छत से गिरकर डड़वा का युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.