Bhabua News: छत्तीसगढ़ से अपहृत महिला भगवानपुर गांव से बरामद
भभुआ, अक्टूबर 9 -- भगवानपुर से अपहृत महिला बरामद Bhabua News: दस माह पहले गायब हुई थी महिला, रायगढ़ थाने में दर्ज है मुकदमा पुलिस के आने की भनक लगते ही घर से फरार हो गया आरोपित (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। पुलिस ने छत्तीसगढ़ से अपहृत महिला को भगवानपुर से बरामद किया, जबकि आरोपित फरार हो गया। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाने के पुलिस सब इंस्पेक्टर सिद्धांत गेरिवार व भगवानपुर थाने के सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे भगवानपुर गांव निवासी अमित पटेल के दरवाजे पर पहुंची और उसके बारे में पूछताछ करने लगी। यह देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने आरोपित के घर का दरवाजा खुलवाकर महिला पुलिस बल के साथ अंदर गई। इस दौरान कथित अपहृत महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया। लेकिन, पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.