Bhabua News: चौक पर ट्रैफिक पुलिस लगाने की मांग
भभुआ, जुलाई 25 -- Bhabua News: (पेज चार सिंगल/पैनल) भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय के मुंडेश्वरी द्वार स्थित चौक पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाने की लोगों में मांग बढ़ गई है। समाजसेवियों सुनील अग्रवाल व मनोज कुमार का कहना है कि आगामी 30 जुलाई से मुंडेश्वरी धाम में श्रावणी मेला शुरू होगा। रोहतास जिले के गुप्ता धाम से जलाभिषेक कर काफी संख्या में कांवरिया इसी चौक से होकर मुंडेश्वरी धाम में दर्शन-पूजन करने के लिए जाएंगे। सड़क पर ठेला और यात्री वाहन खड़ा करने से चौक पर वाहनों का जाम लग जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होगी। श्रावणी मेले को देखते हुए लोगों ने जिला प्रशासन से मुख्यालय चौक पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की है। यहां अतिक्रमण कर कारोबार किया जा रहा है। दुकानदारों के लिए अलग प्रबंध करने की भी मांग की जा रही है।
या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.