Bhabua News: चेकपोस्ट से शराब व बाइक संग तस्कर गिरफ्तार
भभुआ, अक्टूबर 12 -- Bhabua News: चेकपोस्ट से शराब व बाइक संग तस्कर गिरफ्तार चांद। थाना क्षेत्र के महदाईच चेक पोस्ट से 15.2 लीटर अंग्रेजी शराब और बाइक के साथ उत्पाद पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित यूपी के चंदौली जिला के इलिया गांव निवासी श्याम जी के 20 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार है। वह यूपी से शराब लेकर आ रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया। कैप्शन- कैमूर जिले चांद थाना क्षेत्र के महदाइच चेकपोस्ट के पास शराब के साथ गिरफ्तारी के बाद तस्कर और उत्पाद विभाग की पुलिस टीम।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.