Bhabua News: चेकपोस्ट के पास से शराब व बाइक जब्त
भभुआ, सितम्बर 26 -- Bhabua News: (सिंगल) भभुआ। ककरैत चेक पोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब और बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित 20 वर्षीय मुराद खां मोहनियां थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी निजामुद्दीन खां का पुत्र है। उन्होंने बताया कि शराब मामले को लेकर उत्पाद विभाग की पुलिस जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान यूपी से बाइक लेकर आता युवक दिखा। उसे रोककर जांच की गई तो बोरा में छुपाकर रखी 8.400 लीटर देसी शराब मिली। उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उसके खिलाफ उत्पाद निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- कैमूर के चेकपोस्ट के पास से शराब व बाइक जब्त सड़क आंदोलन बदहाल सड़क के खिलाफ आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.