भभुआ, अगस्त 8 -- Bhabua News: (पेज चार) भगवानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सुरक्षा प्रहरियों को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा प्रहरियों का कहना है कि लगातार चार महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। आर्थिक स्थिति खराब होने से आसपास के दुकानदार भी उधार में खाद्य सामग्री देने से अब परहेज करने लगे हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। दूध लेना बंद कर दिया गया है। घर में हरी सब्जियां तक नहीं पक रही है। घरेलू जरूरतें पूरी करने में परेशानी आ रही है। उन्होंने स्वास्थ्य प्रशासन से मानदेय भुगतान कराने का आग्रह किया है。

पेंशन नहीं मिल रही है, तो केवाईसी कराएं भगवानपुर। जिन लाभुकों को वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है, उन्हें ई-केवा...