Bhabua News: चार किलो गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार
भभुआ, अगस्त 21 -- Bhabua News: चार किलो गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार भभुआ। सोनहन थाने की पुलिस ने पचगांवा मोड़ के पास से 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी अंगद राम के पुत्र उदय कुमार व जयप्रकाश राम के पुत्र कृष्ण कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उस दौरान पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया था। पुलिस ने दोनों का तलाशी ली तो उनके पास से 4 किलो गांजा बरामद हुआ है। मामले में पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: चार किलो गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार कैप्शन- कैमूर के सोनहन के पचगांवा मोड़ के पास से चार किलो गांजा के साथ गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को थाना में पुलिस पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.