भभुआ, अक्टूबर 13 -- भभुआ में युवक की हत्या का मामला Bhabua News: मृत युवक की मां के बयान पर भभुआ थाना में दर्ज हुई एफआईआर पुलिस छह अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी (पेज तीन दुबारा) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के वार्ड 25 के रंजय कुमार उर्फ धनजी की चाकू से गोदकर हत्या मामले में मृतक की मां के आवेदन पर 10 बदमाशों के खिलाफ नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। शहर के वार्ड 25 के अनिल पासवान की पत्नी मीरा कुंवर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा में कहा गया है कि 11 अक्तूबर 2026 की शाम करीब 5 बजे उनका पुत्र धनजी जूता खरीदने के लिए एकता चौक के पास स्टेट बैंक के नीचे कटरा में गया था। उसी दौरान शोर मचा कि कुछ लोग दुकान में घुसकर धनजी को चाकू मारकर हत्या कर रहे हैं। वह एकता चौक स्थित दुकान के पास पहुंची तो जानकारी मिली कि मनीष पटेल,...