भभुआ, नवम्बर 14 -- छठ घाटों की सजावट और पारंपरिक प्रसाद Bhabua News: रामपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रखंड की पूजा समितियों ने घाटों को रंग-बिरंगी लरीबत्ती और झालरों से सजाया है। बेलांव, थिलोई, अकोढ़ी, बसिनी, लोहदी आदि घाट रोशनी से जगमग कर रहे हैं। घाट और रास्ते की सफाई कर चूना से लाइनिंग की गई है। पानी का छिड़काव किया गया है। शाम होते ही रंगीन रोशनी से छठ घाट जगमगाने लगे। छठ पूजा समितियों और स्थानीय युवाओं द्वारा कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाया गया है। चारों ओर छठी मइया की भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। मिट्टी के चूल्हे पर तैयार किया छठ का प्रसाद रामपुर। आधुनिकता और चकाचौंध के इस दौर में भले ही लोग घरों में खाना पकाने के लिए गैस चूल्हे और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हों, लेकिन लोक आस्था के महापर्व छठ प...