भभुआ, सितम्बर 5 -- Bhabua News: घायल चौकीदार को सदर अस्पताल में भर्ती कर कराया गया इलाज नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मोकरी गांव में शुक्रवार की रात घर के बरामदे में सो रहे एक चौकीदार पर असामाजिक तत्वों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की जानकारी घायल चौकीदार देवराज पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया गया। घटना के बाद चौकीदार ने नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। चौकीदार ने आवेदन में लिखा है कि वह शुक्रवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उसके घर की तरफ ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव की चपेट में आ...