भभुआ, अगस्त 10 -- Bhabua News: निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल में देखी कई अनियमितताएं शौचालय में गंदगी, पेयजल की कमी, फर्श टूटा दिखा, भेजेंगे जांच प्रतिवेदन (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता।

निरीक्षण प्रक्रिया पखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ऋतु रंजन कुमार ने सोमवार को पुनाव के मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय में कई कमियां दिखीं। वह इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी को भेजने की तैयारी कर रहे है। उन्होंने बताया कि बच्चों को दिए जानेवाले गृह कार्य की शिक्षक नियमित जांच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इसमें आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया।

अनियमितताएं और निर्देश निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कुछ कमरों का फर्श टूटा हुआ पाया गया। शौचालय में गंदगी थी। विद्यार्थियों ...