भभुआ, नवम्बर 10 -- Bhabua News: बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के चल रहे थे दोनों कारखाने, गंदगी के बीच हो रहा था निर्माण पैकिंग पर निर्माण और वैध तिथि भी नहीं थी अंकित, एसडीएम ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी (पेज तीन) मोहनियां, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलौड़ी में मंगलवार को प्रशासन गुड़ के दो कारखानों में छापेमारी की। वहां की बदइंतजामी को देख अधिकारी भी दंग हो गये और गुड़ की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए, जिसे प्रयोगशाला में भेजा गया। कारखाने में साफ-सफाई का इंतजाम नहीं था। कारखाना संचालकों के पास खाद्य सुरक्षा का वैध लाइसेंस भी नहीं मिला। तैयार गुड़ की पैकिंग पर निर्माण और वैध तिथि तक अंकित नहीं थी। उपभोक्ताओं की सेहत से जुड़े इस गंभीर मामलों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों कारखानों से गुड़ के नमूने लेकर जांच के लिए प्रय...