भभुआ, जुलाई 18 -- Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ। श्रम संसाधन विभाग के श्रम अधीक्षक राजीव रंजन निखर द्वारा गठित जिला धावा दल द्वारा गया जिला के एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। धावादल का संचालन जिले के चैनपुर प्रखंड में किया गया।

छापेमारी और मुक्त बाल श्रमिक चैनपुर प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रितिक रंजन द्वारा इसका नेतृत्व किया गया। चैनपुर प्रखंड की कई दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण तथा छापेमारी की गई। इस दौरान हाटा बाजार के मधुवन स्वीट्स में एक बाल श्रमिक को काम करते पाया गया, जिसे तत्काल विमुक्त कराया गया। किया गया। वह गया जिले का रहने वाला है। उसे दादर स्थित बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया तथा प्रतिष्ठान के नियोजक पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। धावा दल में भभुआ के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिनेश कुमार केशरी, भगवानपुर क...