Bhabua News: गणेश चतुर्थी को ले फलों की बढ़ी मांग
भभुआ, अगस्त 31 -- Bhabua News: (पेज चार सिंगल) रामपुर। गणेश चतुर्थी को लेकर सोमवार को फलों की मांग बढ़ गई। महिलाओं ने बेलांव बाजार में फल व पूजा सामग्री की खरीदारी की। महिलाओं ने व्रत रखा और भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की। कथा का श्रवण किया। बाजार में अनार 100 से 150 रुपये प्रति किलो, सेब 120 से 200 रुपये किलो तथा केला 40 से 60 रुपये प्रति दर्जन की दर बिक रहा था। राजवर्ती देवी व कौशल्या देवी ने बताया कि गणेश पूजा के दौरान भगवान गणेश को फल, मिठाई, सिघाड़ा का हलवा, कचवनियां आदि प्रसाद चढ़ाए गए हैं। अपने सामर्थ्य के अनुसार व्रतियों ने दान-पुण्य किया। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यह भी पढ़ें- Bhabua News: आज घर-घर होगी भगवान गणेश की पूजा-अर्चनास्थानीय समस्याएं सोख्ता के बदले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.