Bhabua News: गंभीर हालत में घायल को किया रेफर
भभुआ, अगस्त 14 -- Bhabua News: भभुआ। डुमरी मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति भभुआ थाना क्षेत्र के मोहमदपुर गांव निवासी बिहारी बिंद के पुत्र राम चेला बिंद है। घायल ने बताया कि वह साइकिल से डुमरी मोड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उसकी साइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक श्याम कांत ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर बेहतर इलाज कराने के लिए वाराणसी लेकर चले गए।
चालक की स्थिति चकबंदी कर्मियों को छह मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.