भभुआ, अक्टूबर 29 -- बिना दस्तावेज गिट्टी ले जा रहा ट्रक जब्त Bhabua News: बिना अंतरराज्यीय पास और चालान के गिट्टी लदा ट्रक बरामद किया भभुआ-चैनपुर पथ पर सारनपुर मोड़ के पास खनन विभाग ने की कार्रवाई (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भभुआ-चैनपुर पथ पर सारनपुर मोड़ के पास खनन विभाग ने बिना आईएसटीपी (इंटर स्टेट ट्रांजिट पास) और गिट्टी चालान के परिवहन करते एक ट्रक को खनन विभाग ने बरामद किया और उसपर 11 लाख 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने दस्तावेज नहीं दिखाने पर ट्रक को जब्त कर लिया। जुर्माना की राशि जमा करने के बाद ट्रक को छोड़ा जा सकता है। खनन विभाग के पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि जांच के दौरान एक ट्रक पर गिट्टी लदी दिखी। ट्रक चालक से गिट्टी के परिवहन से संबंधित आईएसटीपी और चालान की मांग ...