Bhabua News: खटारा वाहनों से बच्चों को ढो रहे स्कूल संचालक
भभुआ, अगस्त 25 -- Bhabua News: भगवानपुर। प्रखंड में संचालित कुछ निजी विद्यालयों में नन्हे-मुन्नों को खटारा वाहनों से स्कूल ले जाया जा रहा है और उन्हें घर पहुंचाया जा रहा है। इससे सड़क हादसे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जैतपुर सड़क के दैतरा बाबा के पास सोमवार को एक नर्सरी स्कूल का वाहन सड़क से पलट कर खेत में चला गया। संयोग अच्छा था कि दुर्घटना के दौरान खटारा वाहन पर छात्र नहीं थे। इस तरह के कई खटारा वाहनों का परिचालन विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। जबकि तत्कालीन जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने विद्यालय संचालकों, शिक्षा विभाग व परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया था कि खराब वाहनों का परिचालन नहीं करें। यह भी पढ़ें- Etah News: बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे 70 स्कूली वाहन, छात्रों को सुरक्षित पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.