भभुआ, जुलाई 18 -- Bhabua News: मोहनियां के डंडवास निवासी पीड़ित ने भभुआ में दर्ज कराई प्राथमिकी लाठी डंडे व हॉकी से किया हमला, सदर थाने की पुलिस कर रही जांच (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय से अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति पर बदमाशों ने अखलासपुर बस स्टैंड में डंडा व हॉकी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। मामले में मोहनियां थाना क्षेत्र के डंडवास निवासी मुराहु प्रसाद के बेटे राजेश प्रसाद ने भभुआ थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। आवेदन में लिखा है कि वह 16 जुलाई को कोर्ट में तारीख लेने गया था। वह कोर्ट से शाम 5:30 बजे निजी वाहन से लौट रहा था। आवेदन में लिखा गया है कि अखलासपुर बस स्टैंड के समीप उसके गांव के रहनेवाले सोनू तिवारी, भिखारी पांडेय, मंगल तिवारी, दिलीप तिवारी, भगवानपुर के कटकरा निवासी अंकित चौबे ने उसके उप...